फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर रहीं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

विज्ञापन
Minority welfare officers absent - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
गैरहाजिर रहीं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विकास भवन का किया निरीक्षण, जवाब तलब
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिलाधिकारी ने शनिवार सुबह विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान गैरहाजिर मिलने पर उन्होंने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से जवाब-तलब किया। अन्य मातहतों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार वर्मा को शिकायत मिली थी कि ठंड की वजह से अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय में नहीं बैठते हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी शिकायत पर वह शनिवार सुबह विकास भवन पहुंच गए। उन्होंने डीआरडीए कार्यालय, जिला विकास अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय, समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता अनुपस्थित मिलीं। इस पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा। सभी अधिकारियों एवं कार्यालयों के सहायकों को अपना नेमप्लेट अनिवार्य रूप से लिखाकर पटल पर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन पटल सहायकों को जो कार्य आवंटित किए गये हैं, उसका उल्लेख भी प्लेट पर पट्टिका लगाकर किया जाए। पत्रावलियों को दुरुस्त रखने के साथ सफाई व्यवस्था ठीक रखने की हिदायत दी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी इंद्रसेन सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें