फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे लेखपालों ने निकाला कैंडल मार्च

Tue, 06 Sep 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
चार दिन से सदर तहसील में हड़ताल पर बैठे लेखपालों ने सोमवार को शाम छह बजे कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लेखपालों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कलेक्ट्रेट में पहुंचकर लेखपालों ने छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


    लेखपाल संघ अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार हड़ताल पर हैं। लखनऊ से लौटे लेखपाल चार दिन से सदर तहसील में धरने पर बैठे हैं। सोमवार को जिलाध्यक्ष रोशनलाल यादव, महामंत्री धर्मराज के नेतृत्व में तहसील से कैंडल मार्च निकाला गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि लेखपाल संवर्ग में उत्पन्न एपीसी विसंगति दूर की जाए। लेखपाल संवर्ग का पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक एवं शैक्षिक योग्यता स्नातक करते हुए प्रारंभिक वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे 2800 किया जाए।

लेखपाल संवर्ग का कॉडर पूर्ववत जनपद स्तरीय करते हुए, स्थानांतरित नीति में संशोधन किया जाए। इनके अलावा अन्य मांगें भी बताई गई। डीएम ने शासन को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। कैंडल मार्च में लेखपाल अवधेश सिंह, नसीम अहमद, अशोक कुमार सिंह, कुबेर सिंह, अमर सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार पांडेय, शमशाद अहमद, मसूद अहमद, छेदीलाल यादव, मेवा लाल मौर्या, श्रीराम, बजरंग प्रसाद, शत्रुघभन प्रसाद, कल्लू प्रसाद आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें