फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अवैध मकान की घरौनी बनाने के लिए लेखपाल ने मांगी रिश्वत, ऑडियो वायरल

Fri, 07 Jul 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध मकान की ऑनलाइन घरौनी बनाने के लिए अधिकारियों के नाम पर एक लेखपाल का रिश्वत मांगते ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में अपने प्राइवेट मुंशी कमलेश से मिल लेने के लिए कह रहा है। इतना ही नहीं, लेखपाल रिश्वत में उच्च अधिकारियों के हिस्से की भी बात कर रहा है।
विज्ञापन

लेखपाल रोज कोई न कोई मंत्री के आने पर अपने द्वारा खर्चा करने की बात बताकर विवशता भी जाहिर कर रहा है। ऑडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इस बाबत तहसीलदार सिराथू अजीत कुमार सिह ने ऐसे किसी ऑडियो की जानकारी से इन्कार किया है। तहसीलदार का कहना है कि ऑनलाइन घरौनी का कार्य 15 दिन पहले ही पूरा कराते हुए पोर्टल लाॅक करा दिया गया है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें