फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नेत्री का फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मुकदमा

Thu, 26 Jun 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पार्टी की नेता ने आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने उसका फोटो और वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में एसपी के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सरायअकिल इलाके के एक गांव की रहने वाली नेता का आरोप है कि काैशाम्बी के दो और प्रयागराज का एक युवक काफी दिनों से उसे परेशान कर रहे हैं। समाज में उसकी छवि धूमिल करने की धमकी देते हैं। इनमें से एक युवक खुद को एक संगठन का प्रदेश सचिव बताता है।
आरोप है कि 26 मई की शाम तीनों ने बारी-बारी से उसे फोन किया और अश्लील बातें करने के अलावा आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भी भेजा। विरोध करने पर फोन पर ही गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी और उसका फोटो-वीडियो अश्लील रूप में एडिट कर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, प्रदेश सचिव बताने वाले युवक का कहना है कि नेत्री का संगठन के प्रयागराज मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष से आपसी विवाद है। इसी रंजिश में उसने मुकदमा दर्ज कराया है। निष्पक्ष जांच में हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें