करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जामुन खिलाने के बहाने पड़ोसी युवक ने बालक से कुकर्म का प्रयास किया। चीखपुकार सुन ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग निकला। पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पीड़ित पिता ने बताया कि उनका सात वर्षीय बेटा सोमवार दोपहर साथी बच्चों के साथ घर के समीप खेल रहा था। इस दाैरान पड़ोसी युवक ने उसे जामुन खिलाने का झांसा दिया और इलाके के रक्सवारा गांव की तरफ सुनसान स्थान पर ले गया।
आरोप है कि वहां युवक ने नाबालिग बेटे के कपड़े उतारे, उसके साथ वह कुकर्म का प्रयास कर रहा था। तभी चीखपुकार सुन आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर पड़ गई। लोगों को आता देख आरोपी भाग गया।
करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए एक टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।