फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आरएएफ जवान को दी गई अंतिम विदाई

Sat, 26 Aug 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्यानपुर। गुजरात के अहमदाबाद में तैनात ककोढ़ा निवासी आरएएफ जवान धर्मपाल मौर्य की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। साथी जवान शुक्रवार को पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे। जवानों ने साथी को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के ककोढ़ा निवासी धर्मपाल मौर्य आरएएफ में एसआई जीडी के पद पर नियुक्त थे। उनकी ड्यूटी गुजरात में थी। शव लेकर आए जवानों ने बताया कि ड्यूटी के दौरान उनके सीने में तेज दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। एक कंपनी जवान शुक्रवार को शव लेकर उनके पैतृक गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें