कोखराज के इक्का अडडा के समीप मोबाइल की दुकान में चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज कस्थानीय कोतवाली से महज 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाया। बदमाश तोड़कर अंदर रखा हजारों रुपये कीमत के मोबाइल व अन्य समान उठा ले गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।
कोखराज गांव निवासी कल्याण सिंह मौर्य ने कोतवाली के समीप मोबाइल व लैपटॉप की दुकान खोल रखी है। शनिवार शाम हर रोज की तरह कल्याण दुकान बंद करके घर चला गया। रविवार सुबह पड़ोसियों से पता चला कि उसकी दुकान का शटर टूटा है। इस पर मौके पर पहुंचे कल्याण सिंह ने पुलिस को खबर दी।
पुलिस की मौजूदगी में दुकान का शटर उठाकर लोग अंदर गए तो देखा वहां सारा समान बिखरा था। चोर नए और पुराने मोबाइल सेट सहित लैपटॉप भी उठा ले गए थे। कल्याण सिंह के मुताबिक चोर करीब तीन लाख का समान ले गए हैं। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की आश्वासन दिया है। वारदात कोतवाली से महज 200 मीटर की दूरी में होने के कारण इलाके में दहशत है।