फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के डिग्री कॉलेज से लाखों की चोरी

विज्ञापन
Lakhs stolen from block chief's degree college - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के सयांरा स्थित ब्लॉक प्रमुख कड़ा के बाबू सिंह डिग्री कॉलेज में बुधवार रात चोरी हो गई। गेट के बगल में लगी खिड़की काटकर चोर लाखों रुपये की नकदी समेत तमाम सामान उठा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। तैनात सुरक्षाकर्मी की सूचना पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख ने मामले की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

कड़ा ब्लॉक प्रमुख अनुज सिंह का सयांरा में श्रीबाबू सिंह डिग्री कॉलेज है। कॉलेज की रखवाली के लिए सुरक्षाकर्मी भी तैनात है। बुधवार की रात चोरों ने कॉलेज को निशाना बना लिया। चोर मुख्य गेट के बगल में लगी खिड़की काटकर अंदर जा घुसे।
इसके बाद कार्यालय कक्ष में पहुंचे चोर 1.45 लाख नकद, चार लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। चोरी की जानकारी होते ही बृहस्पतिवार सुबह हड़कंप मच गया। गार्ड की सूचना पर ब्लॉक प्रमुख डिग्री कॉलेज पहुंचे, वहां का नजारा देख दंग रह गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। तहरीर लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें