फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पुलिस हिरासत से लापता हुआ मजदूर, एसीपी से शिकायत

Fri, 29 Aug 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट कोतवाली के जलालपुर भर्ती गांव से सप्ताह भर पहले शराब बनाने के आरोप में पुलिस ने एक मजदूर को घर से पकड़ चौकी ले गई थी। आरोप है कि पुलिस की हिरासत में मजदूर लापता हो गया। परिजनों ने एसीपी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जलालपुर भर्ती गांव निवासी बुद्ध नरेश मजदूरी करता है। बेटी प्रतिभा, राधा, रुक्मिणी, प्रियंका, गरिमा और बेटा किसन के मुताबिक, 22 अगस्त की रात रावतपुर चौकी पुलिस उनके पिता को बाइक पर बैठा कर ले गई थी। शनिवार सुबह करीब नौ बजे परिजन चौकी पहुंचे तो बुद्ध नरेश नहीं मिला। आरोप है कि पूछताछ करने पर पुलिस ने उन्हे डांटकर भगा दिया। इसके बाद से परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन ग्रामीण का पता नहीं चला। इस संबंध में एसीपी अजेंद्र यादव ने बताया कि चौकी प्रभारी मामले की जानकारी से इन्कार कर रहे हैं। उन्होंने परिजनों को जांच कर कार्रवाई का अश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें