फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दीवार ढहने से जख्मी मजदूर की अस्पताल में मौत

Wed, 11 Jun 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली के मझियावां गांव में जेसीबी चालक की लापरवाही के चलते टैंक की दीवार ढहने से जख्मी हुए मजदूर की मंगलवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने जेसीबी चालक व मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

संदीपन घाट कोतवाली के जलीलपुर निवासी सोहन लाल का 21 वर्षीय बेटा श्यामबाबू मजदूरी करता था। प्रयागराज के नैनी निवासी राधेश्याम मझियावां स्थित अपने प्लाट में निर्माण करा रहा है। 23 मई को श्यामबाबू राधेश्याम के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गया था। सोहन ने बताया कि जेसीबी से नींव की खोदाई कराई जा रही थी। राधेश्याम के इशारे पर जेसीबी चालक पानी के टैंक से सटाकर खोदाई करा रहा था।
इस बीच बगल में खड़े श्यामबाबू के ऊपर दीवार ढह गई। मलबे में दबकर श्यामबाबू जख्मी हो गया। उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मकान मालिक व जेसीबी चालक ने इलाज में होने वाले खर्च देने का वादा किया। इसके बावजूद मुकर गए। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान श्यामबाबू की मौत हो गई। सोहन की तहरीर पर पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें