सैनी कोतवाली के निहालपुर गांव के समीप बुधवार सुबह एक मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
सौरई खुर्द गांव निवासी सोमचंद्र (35) पुत्र फगुहा मजदूरी करते थे। पत्नी मंगीता देवी ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे वह घर से गनपा गांव मजदूरी के लिए निकले थे। रास्ते में निहालपुर गांव के समीप ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर की मौत के बाद से पत्नी मंगीता, बेटी पूजा, आरती, विद्या व बेटे अन्नू का रो-रोकर बुरा हाल है।