फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो दिन में फैमिली आईडी का लक्ष्य पूरा नहीं करने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
सिराथू ब्लॉक में कर्मचारियों के साथ बैठक करते बीडीओ। स्रोत: विभाग - फोटो : रामखिलावन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
जिले के आठों ब्लॉकों में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान आई शिकायतों के निस्तारण के बाद बीडीओ ने ब्लॉकों में सचिवों के साथ बैठक की। इनको फैमिली आईडी समेत अन्य कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बीडीओ सिराथू ने कर्मचारियों को फैमिली आईडी बनाने के लिए दो दिन का समय दिया है। काम नहीं पूरा होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आठों ब्लॉकों में बीडीओ सुबह 10 बजे से अन्य कर्मचारियों के साथ शिकायतों का निस्तारण करने के लिए बैठे थे। इसके बाद कर्मचारियों के साथ बैठक की। बीडीओ भावेश कुमार शुक्ला ने सचिवों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि फैमिली आईडी, समूहों का गठन व पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति खराब है। 30 मई तक हर हाल में लक्ष्य पूरा करें। कहा, दो दिनों में कार्य पूरा नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में एडीओ पंचायत विश्व बंधु ने सामुदायिक शौचालय के संचालन के साथ कूड़ा निस्तारण केंद्र क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। वहीं, एपीओ अशोक कुमार ने अमृत सरोवरों में पानी भराने के लिए कहा। इसी प्रकार अन्य ब्लॉकों में भी बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें