फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मजदूर ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Sat, 25 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बाकरगंज गोराजू गांव के मजदूर ने बृहस्पतिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बाकरगंज गांव निवासी झगडू सरोज (50) पुत्र भोंदू मजदूरी करता था। पत्नी झुमकी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उसका पति मजदूरी कर घर लौटा तभी उसे उल्टी होने लगी। उसे फौरन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाने की बात कही। इस दौरान हालत गंभीर होने पर उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में पति की मौत हो गई। पत्नी मृतक के जहरीला पदार्थ खाने का कारण नहीं बता सकी। महिला ने बताया कि चार बेटियों और बेटे की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें