जिले की एएनएम (स्वास्थ्य कर्मी) महिलाओं ने एरियर भुगतान में हो रही देरी को लेकर सीएमओ कार्यालय पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कर्मियों ने कहा कि उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ के आदेश के बावजूद अब तक एरियर का भुगतान नहीं किया गया जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने 16 अक्तूबर को जिलाधिकारी को भी मामले की सूचना दी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने मांग की है कि सीएमओ कार्यालय की जांच कर लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और लंबित एरियर का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।