भरवारी क्षेत्र में निरीक्षण करती श्रम प्रवर्तन की टीम- प्रशासन
- फोटो : उद्योग बंधु समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य।
बाल और किशोर श्रम पर रोक लगाने के उद्देश्य से टास्क फोर्स टीम ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न स्थानों पर जांच की गई। इस दौरान कुल पांच प्रतिष्ठानों में काम कर रहे छह बाल श्रमिकों को चिह्नित किया गया।
संबंधित नियोजकों के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत निरीक्षण टिप्पणी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि चिह्नित बाल श्रमिकों के शैक्षिक और आर्थिक पुनर्वासन की व्यवस्था की जाएगी, ताकि उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले नियोजकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।