फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Jan 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का आरोपी ओमकर उर्फ छंगा।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने 14 जनवरी को कीर्तीखेड़ा, थाना ललौली-फतेहपुर निवासी ओमकार सोनकर के खिलाफ तहरीर दी। युवती का आरोप था कि ओमकार करीब डेढ़ साल में शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बना चुका है।
इस दौरान उसने अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाया है और अब ब्लैकमेल कर रहा है। साथ ही किसी को बताने पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने तहरीर को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी के बाद आरोपी ओमकार उर्फ छंगा की तलाश में पुलिस की टीम लगी थी। इस बीच शुक्रवार सुबह मुखबिर ने आरोपी के मंझनपुर उदहिन नहर मार्ग में मगरोहनी के पास होने की जानकारी दी। उपनिरीक्षक राम प्रवेश ने टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें