फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : डंफर ने चपेट में आने से बाइक सवार लैब टेक्नीशियन की मौत, चित्रकूट में थे तैनात

Fri, 18 Aug 2023 01:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

महेवाघाट थाना क्षेत्र के मनकापुर गाव निवासी चंद्रभान सिंह (55) चित्रकूट जिले के मऊ में लैब टेक्नीशियन पद पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह ड्यूटी में जाते समय जैसे ही वह मवई मोड़ के पास पहुंचे तो महेवाघाट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार लैब टेक्नीशियन को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
लैब टैक्निशयन चंद्रभान सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेवा घाट थाना क्षेत्र के मनकापुर गांव में डंपर की चपेट में आने से लैब टैक्निशयन की मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। घटना उस समय हुई जब वह ड्यूटी पर जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के मनकापुर गाव निवासी चंद्रभान सिंह (55) चित्रकूट जिले के मऊ में लैब टेक्नीशियन पद पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह ड्यूटी में जाते समय जैसे ही वह मवई मोड़ के पास पहुंचे तो महेवाघाट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार लैब टेक्नीशियन को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। चंद्रभान सिंह को दो पुत्र दो पुत्र पंकज सिंह और अंचल सिंह हैं। पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें