फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केपीएल-7 का रंगारंग आगाज

Fri, 13 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी प्रीमियर लीग के सातवें संस्करण का बृहस्पतिवार को डायट मैदान मंझनपुर में रंगारंग आगाज हुआ। मार्ग हादसे रोकने का संदेश लेकर शुरू किए गए सातवें संस्करण का जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खेल को सामाजिक समरसता के लिए अहम बताया। साथ ही खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उतरने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के पहले दिन जेबा, रोज और अतहर क्लब ने अपने-अपने मैच जीते। शुक्रवार को यूपी, पंजाब और उत्तराखंड से आई लड़कियों के मैच होंगे।
विज्ञापन


मंझनपुर के डायट मैदान में कौशाम्बी प्रीमियर लीग यानि केपीएल-7 बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। पांच दिनों तक चलने वाली सात-सात ओवरों वाले फटाफट इस क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जेबा क्लब और मूरतगंज टीम के बीच हुआ। जेबा क्लब ने यह मैच दो विकेट से जीता। इसी तरह से रोज क्लब और अतहर इलेवन ने भी अपने-अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 इससे पहले सुबह 10 बजे डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों के बीच जिला पंचायत के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने फीता काटकर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होेंने कहाकि खेल जीवन का अहम हिस्सा है। इससे समाज में भाईचारा, सौहार्द की भावना पैदा होती है। उन्होंने प्रतियोगिता के सातवें संस्करण की थीम मार्ग दुर्घटना बचाओ की भी सराहना की। मैदान की बाउंड्री लाइन पर रखे फ्लैक्स में अपने संदेश दर्ज करते हुए उन्होंने लोगों से यातायात नियमों के पालन का आह्वान भी किया।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाधिकारी राजमणि यादव और एसपी रतनकांत पांडेय ने भी मौजूद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खेल को खेल भावना के साथ खेलने की सीख दी। प्रतियोगिता के आयोजक डॉ. अरुण केसरवानी ने बताया कि शुक्रवार को यूपी के इलाहाबाद, वाराणसी के साथ ही पंजाब और उत्तराखंड से आई लड़कियों की टीम के बीच मैच खेले जाएंगे। इस मौके पर भाजपा नेता जीतेंद्र सोनकर, बसपा जिलाध्यक्ष हरिलाल बौद्ध, महेंद्र गौतम, भाकियू जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान, मिस्बाहुल ऐन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें