Kovid investigation of 1466 suspects found 15 positive
- फोटो : KAUSHAMBI
शुक्रवार को भी जिले के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले 15 लोग पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिंहित करने में जुट गई हैं। अच्छी बात ये रही कि 24 घंटे के भीतर 16 मरीज ठीक भी हुए हैं।
इसी के चलते जिले का रिकवरी रेट अभी भी 91.4 फीसदी पर टिका हुआ है।
संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह शुक्रवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1466 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई।
इनमें से अलग-अलग क्षेत्र के 15 लोग पॉजिटव निकले। संक्रमितों में मूरतगंज के चार, सिराथू के तीन, नेवादा, मंझनपुर व कौशाम्बी के दो-दो, चायल, सरसवां तथा कड़ा क्षेत्र एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। सर्विलंास अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि जिले में अब तक मिले 1742 संक्रमितों में 1592 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं कोविड अस्पतालों में भर्ती 23 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। फिलहाल 127 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।