18 policemen sent, including Saini, Kokhraj and Kotwal of Mahila police station, Chitrakoot range
मंझनपुर। जिले के सैनी, कोखराज और महिला थाने के कोतवाल समेत 18 पुलिसकर्मियों का शासन ने शनिवार रात चित्रकूट रेंज के लिए तबादला कर दिया है। तबादले की जद में आठ इंस्पेक्टरों के साथ ही दस उपनिरीक्षक भी आए हैं। ये सभी सालों से जिले के थाना, चौकियों में जमे थे। बड़े स्तर पर हुए फेरबदल से खाली पड़ी कोतिवालों की कुर्सी पर जिले में मौजूद निरीक्षकों की निगाहें टिक गई हैं। इसके लिए कई निरीक्षकों ने तो सियासी आकाओं की परिक्रमा लगानी भी शुरू कर दी है।
शासन के निर्देश पर एडीजी प्रयागराज ने जिन पुलिसकर्मियों का तबादला किया उनमें कोखराज कोतवाली के इंस्पेक्टर बलराम सिंह, सैनी कोतवाल प्रदीप सिंह व महिला थाने के कातवाल स्वामीनाथ के साथ ही निरीक्षक संजय कुमार शर्मा, अनिल कुमार, इंद्रदेव, पंकज कुमार सिंह, विनोद कुमार यादव आदि शामिल हैं।
इसी के साथ ही भरवारी चौकी प्रभारी योगेश तिवारी, सिराथू चौकी प्रभारी हेमंत मिश्रा, उपनिरीक्षक संतलाल सरोज, बृजलाल बिंद, शिव कुमार मिश्र, सूबेदार बिंद, राजेश कुमार चौरसिया, हरिश्चंद्र, कन्हैया बख्श, नूरुल हक आदि शामिल हैं। सभी के तबादले चित्रकूट रेंज के लिए किए गए हैं। बड़े पैमाने पर हुए फेरबदल से जिले के कोखराज, सैनी तथा महिला थाने के कोतवालों की कुर्सी खाली हो गई है। इसके लिए जनपद में मौजूद निरीक्षकों ने जुगाड़ भिड़ाना शुरू कर दिया है। इसके लिए वह अपने-अपने संपर्क वाले सियासी आकाओं की परिक्रमा लगाने में जुट गए हैं। खाली हुई पुलिस चौकियों के लिए भी यही हाल है।