फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंझनपुर में बीमा के लिए कोटेदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Kotedars protest for insurance in Manjhanpur - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर में बीमा के लिए कोटेदारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएसओ को सौंपाए मांग पूरी नहीं होने पर दी हड़ताल की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। उचित दर विक्रेताओं ने मंगलवार को 50 लाख का बीमा समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार जिला पूर्ति कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान कोटेदरों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएसओ को सौंपा। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर कोटेदार अगस्त माह से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
कोटेदार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब 80 हजार कोटेदार कोरोना संकट काल में सरकार के हर निर्देश का पालन करते आ रहे हैं। इसके बाद भी उनके पारिश्रमिक की अनदेखी की जा रही है। कोटेदारों को जून महीने में किए गए नि:शुल्क चावल वितरण का कमीशन नहीं दिया गया। कोटेदारों से राशन का खाली बोरा तक जमा करा लिया जा रहा है। कोटेदारों को सेफ्टी किट व सैनिटाइजर नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षक लाखन सिंह राजपासी ने कहा कि कोटेदारों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। दिल्ली व अन्य प्रदेशों की तरह कोटेदारों को 200 रुपये लाभांश दिए जाने सहित 10 मांगे की जा रही है। कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो अगस्त माह से राशन वितरण का काम पूरी तरह से ठप कर दिया जाएगा। इस मौके पर इंदलेश कुमार, किरन देवी, गोमती देवी, धर्मेंद्र कुमार, गीता, देवेंद्र कुमार, सुरेश कुमार सहित तमाम कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें