फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ा में शीतला मंदिर को खोलने की मिल सकती है सशर्त अनुमति

विज्ञापन
Can get conditional permission to open Sheetla temple in Kada - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कड़ा में शीतला मंदिर को खोलने की मिल सकती है सशर्त अनुमति
विज्ञापन

कड़ा में दो कोरोना संक्त्रस्मित मिलने पर बंद कर दिया गया था शक्तिपीठ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। शीतला धाम कड़ा में दो कोरोना संक्त्रस्मित पाए जाने से बंद किया गया मंदिर शीघ्र खुल सकता है। कहा जा रहा है कि प्रशासन बुधवार को पंडा समाज को मंदिर खोलने की सशर्त अनुमति प्रदान कर सकता है।
विज्ञापन

शक्तिपीठ शीतलाधाम कड़ा में कोरोना संक्त्रस्मित दो मरीज पाए जाने पर प्रशासन ने मंदिर को बंद करा दिया था। पंडा समाज के अध्यक्ष शारदा प्रसाद पंडा ने बताया के प्रशासन के निर्देश पर 14 दिन से मंदिर का कपाट बंद होने के साथ ही दुकानें भी बंद हैं। पंडा समाज प्रशासन की अनुमति का इंतजार कर रहा है। प्रशासन के निर्देश के बाद ही मंदिर का कपाट खोला जाएगा। धार्मिक नगरी में बंदी की मार झेल रहे व्यापारियों का कहना है कि दुकान बंद होने से परिवार का खर्च चलाने में दिक्कत पैदा हो रही है। प्रशासन को धार्मिक नगरी में लगाई गई पाबंदी खत्म कर देनी चाहिए। उधर सीएचची अधीक्षक डॉण् नीरज सिंह का कहना है कि बुधवार को बंदी की मियाद खत्म हो रही है। उन्होंने एसडीएम सिराथू राजेश कुमार श्रीवास्तव को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। अब प्रशासनिक स्तर पर मंदिर खोले जाने का निर्णय लिया जाना है। मामले में एसडीएम राजेश कुमार का कहना है कि मंदिर खुलने पर भीड़ जुटने की आम शिकायत रही है। प्रशासन पंडा समाज को सशर्त मंदिर खोलने की अनुमति दे सकता है। इसके लिए पंडा समाज को कोरोना संक्त्रस्मण फैलने से रोकने के लिए मंदिर परिसर में शारीरिक दूरी के साथ नियमित सैनिटाइज सुनिश्चित करना होगा। मंदिर में किसी भी कीमत पर भीड़ नहीं जुटने दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें