फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi :करारी में कोटेदार के पति की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या, नहर में मिली लाश, भतीजा घायल

Mon, 20 Oct 2025 12:05 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

Kaushambi News : अमावस्या पर चित्रकूट में कामतानाथ का दर्शन करने जा रहे कोटेदार के पति की लाश नहर के पास मिली। पास में उनका भतीजा अचेतावस्था में मिला। घटना की सूचना पाकर एसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कोटेदार के बेटे की शादी अगले माह होनी है। 
विज्ञापन
छोटेलाल गुप्ता। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करारी थाना क्षेत्र के रक्सवारा गांव के कोटेदार के पति की सोमवार की भोर सोंधिया पुल के पास चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। करीब 25 मीटर दूर उसका भतीजा नहर की पटरी पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर एसपी, एडिशनल एसपी, मंझनपुर व करारी पुलिस के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने चार टीमों का गठन कर कातिलों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


रक्सवारा गांव के छोटेलाल गुप्ता (52) पुत्र छेदीलाल गुप्ता किसानी करते थे।उनकी पत्नी मंजू देवी गांव की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान चलाती हैं। छोटेलाल हर महीने की अमावस्या को चित्रकूट धाम में भगवान कामतानाथ का दर्शन करने के लिए जाते थे। सोमवार की भोर करीब 4:30 बजे वह अपने भतीजे राहुल गुप्ता पुत्र बाबूलाल गुप्ता के साथ बाइक से चित्रकूट कामतानाथ दर्शन करने के लिए निकले। सुबह  करीब छह बजे सोंधिया गांव के कुछ लोग नहर की ओर शौंच गए थे।


विज्ञापन

नहर में एक लाश व पास में घायल पड़े युवक को देखा। नहर में लाश मिलने की सूचना पर मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। छोटेलाल के के नहर में लाश मिलने की सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। राहुल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर मौके पर एसपी राजेश कुमार एएसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ सदर शिवांक सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। छोटेलाल के तीन बेटे शुभम, विपिन व अनुज हैं। एक बड़ी बेटी प्रियंका की शादी हो चुकी है।

22 नवंबर को बेटे की होने वाली है शादी 

छोटेलाल के बड़े बेटे शुभम की शादी 22 नवंबर को होनी है। बेटे की शादी को लेकर वह काफी खुश थे। शादी की तैयारी के लिए जी जान से जुटा थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें