नहर में एक लाश व पास में घायल पड़े युवक को देखा। नहर में लाश मिलने की सूचना पर मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। छोटेलाल के के नहर में लाश मिलने की सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। राहुल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर मौके पर एसपी राजेश कुमार एएसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ सदर शिवांक सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। छोटेलाल के तीन बेटे शुभम, विपिन व अनुज हैं। एक बड़ी बेटी प्रियंका की शादी हो चुकी है।
22 नवंबर को बेटे की होने वाली है शादी
छोटेलाल के बड़े बेटे शुभम की शादी 22 नवंबर को होनी है। बेटे की शादी को लेकर वह काफी खुश थे। शादी की तैयारी के लिए जी जान से जुटा थे।