फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संदेश यात्रा लाएगी खुशहाली

Fri, 21 Oct 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान संदेश यात्रा किसानों में खुशहाली लाने का काम करेगी। यह बातें बृहस्पतिवार को अफजलपुर साताें और दारानगर में आयोजित राहुल गांधी संदेश यात्रा कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सचिव वी. हनुमंत राव ने कही।
विज्ञापन


  कांग्रेस पार्टी संदेश यात्रा के जरिए किसानों की बेहतरी और खुशहाली का संदेश लेकर आई है। इसके अंतर्गत गांवों और कस्बों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को कड़ा ब्लॉक के अफजलपुर सातों एवं दारानगर में संदेश यात्रा कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव वी. हनुमंत राव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आम जनता को धोखा दे रही है। युवाओं को नौकरी देने का वायदा कर सत्ता हथियाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ किया है। बिजली बिल और समर्थन मूल्य दिलाने का अभियान छेड़ा है। पूर्व विधायक व उपाध्यक्ष विजय प्रकाश ने मौजूद लोगों के बीच कांग्रेस नीतियों का बखान किया। बताया कि मनमोहन सिंह सरकार ने 72 हजार करोड़ किसानों का कर्जा माफ कर सीधे राहत पहुंचाने का काम किया था, जबकि मौजूदा सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर ने कहा कि भाजपा, सपा और बसपा कार्यक्रम में गरीबों को इतना सताया गया कि वह पलायन के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन पीसीसी सदस्य अजय पांडेय ने किया। इस मौके पर पार्टी के राम प्रसाद त्रिपाठी, शमीम आलम, रमेश अग्रहरि, रघुनाथ द्विवेदी, श्याममूर्ति तिवारी, ओम प्रकाश मिश्र, बीनारानी सरोज, मनोज पटेल, सत्येंद्र प्रताप सिंह, आरके मिश्र, जगदीश मौर्य, बरसाती लाल पंडा, सरफराज आलम, बालेंद्र यादव, संतोष शुक्ल, शशि त्रिपाठी, जगदीश केशरवानी, देव कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें