फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : भेड़िया समझकर सियार को मारना पड़ा महंगा, वन विभाग ने ग्रामीणों पर दर्ज कराया केस

Fri, 06 Sep 2024 02:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

राम दास व शिवकरन का कहना है कि हमलावर जानवर भेड़िया है। तीन-तीन लोगों को ऊपर हुए हमले से ग्रामीण काफी दहशत में थे। बुधवार की देर शाम फिर एक जानवर दिखाई दिया। ग्रामीणो ने घेर कर उसे लाठी डंडे से पीट कर मार डाला। इस बात की जानकारी वन विभाग को हुई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने भेड़िया समझकर सियार को मार डाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भेड़िया समझकर सियार को पीट कर हत्या करना ग्रामीणों को मंहगा पड़ गया। वन विभाग की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलवरों की तलाश में जुट गई है।क्षेत्र के नेवारी गांव के ससुर खदेरी नदी के पास मंगलवार को शिवकरन के तीन साल के बेटे प्रियांश व रामदास के ऊपर एक जानवर ने हमला कर दिया था। इसके अलावा  मंझनपुर कोतवाली के खोजवापुर गांव के शिव बाबू (22) पुत्र गंगा दीन के ऊपर भी जानवर ने हमला किया।

विज्ञापन


राम दास व शिवकरन का कहना है कि हमलावर जानवर भेड़िया है। तीन-तीन लोगों को ऊपर हुए हमले से ग्रामीण काफी दहशत में थे। बुधवार की देर शाम फिर एक जानवर दिखाई दिया। ग्रामीणो ने घेर कर उसे लाठी डंडे से पीट कर मार डाला। इस बात की जानकारी वन विभाग को हुई। बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सियार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन दरोगा सुलवंत मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सियार को मारने वाले ग्रामीणो की खोज में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें