फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : ईंट भट्ठे से अगवा कर पांचवीं की छात्रा से दुष्कर्म, पिता के पहुंचने पर की मारपीट

Fri, 03 Feb 2023 07:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

पिपरी कोतवाली इलाके के एक गांव का परिवार रोजी रोटी के लिए रहीमाबाद चौकी इलाके के एक गांव में संचालित ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी करता है। उसकी दूसरे नंबर की छोटी बेटी पांचवी की छात्रा है। शुक्रवार को ईंट भट्ठे पर पर कार्यक्रम था।
विज्ञापन
harassment - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरी कोतवाली इलाके के एक गांव स्थित ईंट भट्ठे पर पिता के साथ रह रही पांचवी की एक छात्रा को इलाके के ही एक मनबढ़ युवक ने अगवा कर दुष्कर्म किया। बेटी की खोजबीन में जुटा पिता जब ईंट भट्ठे के बगल स्थित अरहर के खेत में गया तो वहां आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़े जाने पर आरोपी पीड़िता और उसके पिता के साथ मारपीट और धमकी देते हुए भाग निकला। मामले की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं मामले में फरार हुए आरोपी को धरपकड़ के लिए पुलिस उसके कई ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है।

विज्ञापन


पिपरी कोतवाली इलाके के एक गांव का परिवार रोजी रोटी के लिए रहीमाबाद चौकी इलाके के एक गांव में संचालित ईंट भट्ठे पर रहकर मजदूरी करता है। उसकी दूसरे नंबर की छोटी बेटी पांचवी की छात्रा है। शुक्रवार को ईंट भट्ठे पर पर कार्यक्रम था। इस कारण ईंट भट्ठे के मजदूरों के अलावा पड़ोस के गांव के भी लोग इकट्ठा था। सुबह करीब नौ बजे मजदूर की छोटी बेटी अचानक गायब हो गई।

विज्ञापन

काफी देर तक तब गायब हुई बेटी नहीं मिली तो पिता और परिवार के अन्य लोग उसकी खोजबीन में जुट गए। दोपहर बाद खोजते हुए पीड़िता का पिता ईंट भट्ठे से थोड़ी ही दूर पर बोई हुई अरहर के खेत में गया तो वहां पर आरोपी पीड़िता को लेकर  बैठा था। आरोप है कि पीड़ित के पिटाको देखकर आरोपी ने उसके साथ मारपीट किया और धमकी देते हुए मौके से भाग निकला।

मामले में कार्रवाई के लिए पीड़िता को लेकर पिता थाने पहुंचा। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी फरार है। जल्द ही उसे हिरासत में लेकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें