फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण कर छात्रा से किया किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की घटना, शिकायत पर एसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली इलाके की एक छात्रा का स्कूल जाते वक्त पड़ोसी गांव के दो युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर एसपी ने संबंधित कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
पूरामुफ्ती इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि दस अक्तूबर को उसकी बेटी स्कूल जा रही थी। रास्ते में कार से आए पड़ोसी गांव के दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। दोनों छात्रा को एक सुनसान स्थान पर एक कमरे में ले गए। वहां पर तमंच के पर दुराचार किया। विरोध करने पर पिटाई की। इसके बाद लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। घटना से डरी-सहमी छात्रा ने किसी तरह घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित छात्रा के पिता का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ उसी रोज उसने पुलिस को तहरीर दिया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के बजाए डांटकर भगा दिया। इससे परेशान पीड़ित पिता ने मंगलवार को एसपी को तहरीर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने पूरामुफ्ती कोतवाल को आरोपों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसपी ने कहा है कि घटना फर्जी निकले तो शिकायतकर्ता के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सैनी कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी ने बताया कि 11 अक्तूबर को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस के दो युवक दीवार फांदकर घर में घुस आए। कनपटी पर तमंचा सटाकर दोनों ने दुराचार किया। विरोध करने पर पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें