फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशौवापुर की एक महीने से बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
केशौवापुर की एक महीने से बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

25 केवीए के फुंके ट्रांसफार्मर को नहीं बदलवाने से बढ़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
कल्यानपुर। सिराथू तहसील क्षेत्र के केशौवापुर गांव में महीने भर से अंधेरा पसरा हुआ है। शिकायत के बाद भी फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवाया नहीं जा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

अंधावां विद्युत उपकेंद्र के केशौवापुर गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया गया है। ग्रामीणों की मानें तो महीने भर पहले अचानक यह धू-धूकर जल गया। इसकी जानकारी उसी रोज बिजली विभाग के अधिकारियों को दे दी गई थी। ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा दी गई। अफसरों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन किसी ने किया कुछ नहीं। उधर ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाए जाने से गांव की बत्ती गुल है। किसानी का काम प्रभावित होने के साथ बच्चों की पढ़ाई भी चौपट हो रही है। कुटीर उद्योग बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। गांव के नीरज कुमार, बदलू पांडेय, सिंटू तिवारी, विनोद कुमार, राममिलन पटेल, विजय कुमार पटेल आदि का कहना है कि दो दिन के भीतर ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया गया तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें