फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सुपर ओवर में खोदायगंज विजेता

Mon, 02 Feb 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरई खुद गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खोदायगंज व समदा के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के बीच मैच टाई हुआ। सुपर ओवर में खोदायगंज की टीम ने मैच जीत लिया। मो. हारिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

समदा ने टॉस जीतकर खोदायगंज को पहले बल्लेबाजी का अवसर दिया। खोदायगंज की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 96 रन बनाए। जवाब में समदा ने निर्धारित 12 ओवर में मैच टाई कर लिया। इसके बाद सुपर ओवर में मैच का फैसला हुआ और खोदायगंज की टीम विजेता बनी। खोदायगंज के गेंदबाज मो. हारिस छह विकेट लिए और 27 रन भी बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को मंझनपुर व समशाबाद के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें