उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, नगर और तीर्थ स्थलों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ ही रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है।
डायट मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौशाम्बी के साथ ही अयोध्या, बरेली एवं सहारनपुर में 13.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटरों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अयोध्या, बरेली व सहारनपुर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।
उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों की तरफ से लगाए गए स्टाल का अवलोकन कर स्वयं सहायता समूहों के तैयार उत्पादों की जानकारी ली। गुणवत्ता की सराहना करते हुए महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
ग्राम्य विकास योजनांतर्गत कड़ा में 3078.41 लाख रुपये की लागत से जिला ग्राम्य विकास संस्थान की स्थापना के लिए आवासीय एवं अनावासीय भवनों का शिलान्यास किया गया। साथ ही पूर्वांचल विकास निधि योजना के तहत सिराथू के हौलीपर में 49.98 लाख रुपये की लागत से विवाह घर हॉल, इंटरलॉकिंग आदि कार्यों का भी शिलान्यास किया गया।
उप मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल विकास निधि योजनांतर्गत 1608.78 लाख रुपये की कुल लागत से 14 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें कड़ा धाम के हनुमान घाट व संदीपन घाट पर शव अंत्येष्टि स्थल एवं विश्राम व्यवस्था, सिराथू मार्गों पर यात्री शेड, दारानगर कड़ा में तीर्थ यात्रियों के विश्रामालय, संपर्क मार्ग, सामुदायिक शौचालय, स्नानागार और नगर पालिका परिषद मंझनपुर के कोरों क्षेत्र में पुस्तकालय व अध्ययन संस्थान से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।