गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : संवाद।
भाजपा मुस्लिमों का सपना कर रही साकार
कौशाम्बी जिले में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वक्फ बोर्ड के बिल पर बड़ा बयान दिया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने विकास किया है। लोगों को पक्का मकान देने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना आज साकार हो रहा है। इस साल भी 40 लाख लोगों ने आवास के लिए आवेदन किया है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में विकास के लिए भाजपा की योगी आदित्यनाथ की सरकार जुटी हुई है।
उन्होंने वक्फ बोर्ड के बिल पर कहा कि कांग्रेस पार्टी सहित सपा,बसपा सभी विपक्षी दल मुसलमानों की हितैषी बनना चाहती है। अपने वोट बैंक को लेकर सब परेशान हैं। कोई मुसलमानों का हितैषी नहीं जितना देश में भाजपा की नरेंद्र मोदी की सरकार और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मुसलमानों के लिए किया है। अन्य किसी ने नहीं किया है। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा सुप्रीम कोर्ट जाने की बात पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा सभी के लिए खुला हुआ है, जो चाहे वह जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में वक्फ बिल पास हो गया है, राज्यसभा में भी पास हो जाएगा।
कड़ाधाम में मां शीतला का दर्शन करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : संवाद।
पैत्रिक आवास पहुंचे डिप्टी सीएम ने लिया मां का आशीर्वाद
सिराथू सयारां सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं हुआ अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पैत्रिक आवास सिराथू पहुंचे। इस दौरान मां धनपति देवी व बड़े भाई सुखलाल मौर्य का आशीर्वाद लेकर परिवार के लोगों से मिलकर हाल-चाल पूछा इस दौरान पहले से मौजूद फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ दिलाने की मांग की। जिस पर उपमुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की समस्या को सुनकर त्वरित निस्तारण कराने का निर्देश दिया।