फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज नहीं मर्ज से रखें भेदभाव

Tue, 02 Dec 2014 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। मरीज नहीं मर्ज से भेदभाव करें। सोमवार को विश्व एड्स दिवस जागरूकता रैली पर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को घूम-घूम कर संदेश दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने मुख्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जिले के प्रमुख कस्बो को घूमते हुए दोपहर बाद मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन



विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के साथ स्वयं सेवी संस्थाओं ने रैली निकाली। मुख्य चिकित्साधिकारी डा राजकुमार मिश्र ने जिला मुख्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमओ ने बताया कि रैली दो भाग में विभाजित होकर मंझनपुर चौराहा होते हुए ओसा, समदा, टेंवा, पश्चिमशरीरा, करारी, चायल, भरवारी आदि कस्बे होते हुए डायट मैदान पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को लाइलाज बीमारी एड्स से जागरूक कराते हुए सीएमओ ने कहा कि लोग मरीज नहीं मर्ज से भेदभाव करें।

जानकारी से ही इस इस लाइलाज बीमारी से बचा जा सकता है। रैली में करीब 100 बाइक चालको के साथ स्वास्थ्य विभाग और स्वयं सेवी संस्था के लोगों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सीएमएस डा. यूबी सिंह, डा. एसएन त्रिपाठी, डा. एबी कटियार के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें