बारा। राजा परीक्षित की नगरी व जैन और तीर्थ की पवित्र धरती की विरासतों नया वैभव प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। यहां संग्रहालय की स्थापना किया जाएगा। जिले के विकास में किसी तरह की कमी नहीं होने पाएगी। यह बाते लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने गुरुवार को कोसम इनाम गांव में आयोजित कायक्रम के दौरान कही।
प्रभारी मंत्री ने बौद्ध स्थल पर 90.45 लाख की लागत से बनने वाले मल्टी परपज हाल, ओपेन एयर थियेटर, लाइब्रेरी और 89.40 लाख की लागत से बनने वाले यात्री विश्राम स्थल का भूमि पूजन के साथ शिलान्यास किया। बताया कि जिले से उनका गहरा लगाव है। वह यहां 1989 में बीडीओ रहे बाद में प्रयागराज जिले के डीडीओ पद पर रहे हैं। जिले के विकास में किसी तरह की कमी नहीं होने पाएंगी।
सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि आठ सौ करोड़ की लागत से फोरलेन का निर्माण कराया जाना है। यह बौद्ध सर्किट व रामायण सर्किट को आपस में जोड़ेगा। सदर विधायक ने कहा कि पांच सौ करोड़ का मास्टर प्लान विकास के लिए तैयार किया गया है। विरासतों के विकास में किसी तरह की कमी नहीं होने पाएंगी। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, संतोष त्रिपाठी, शेखर पांडेय, योगेंद्र त्रिपाठी, पिंटू द्विवेदी, अमर सिंह, राजू केसरवानी, गिरीश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।