फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ा में युवक ने बीवी को कहा तलाक-तलाक-तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। कड़ा कोतवाली क्षेत्र के औरेनी गांव में एक मुस्लिम युवक ने अपनी बीबी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार करने में जुट गई है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा कानून पारित किए जाने के बाद कौशाम्बी में इस तरह का शायद पहला मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

कड़ा कोतवाली क्षेत्र के औरेनी निवासी नाजनीन बानो का कहना है कि उसका निकाह चार दिसंबर 2017 को हुआ था। नाजनीन के अब्बू मो असलम निवासी मोहम्मदपुर गौती थाना हथगांव जिला फतेहपुर ने अपनी क्षमता के अनुसार दान दहेज भी दिया था। पर, ससुराल मे दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण ससुराली उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उसका पति रहमान पुत्र अनवर अली मुंबई में कमाने के लिए रहता है। वह भी अपने परिवार के कहने पर उत्पीडन किया करता है।
उसने तंग आकर मंझनपुर कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का मामला दाखिल कर दिया था। इस दौरान उसका पति अगस्त 2019 में घर आया। घर में रहने के दौरान उत्पीड़न की सारी सीमाएं तोड़ दी गईं। नाजनीन अपने 11 माह की बेटी का हवाला देकर रहम की गुहार लगाती रही। इसके बाद भी शौहर का दिल नहीं पसीजा। उसने परिवार के दबाव में आकर उसे दे दिया। नाजनीन ने इंसाफ के लिए पहले धर्म गुरुओं का सहारा लिया।पर, उसे कहीं से भी कोई मदद नहीं मिली। परेशान पीड़िता ने बृहस्पतिवार को कड़ा कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। मामला तीन तलाक से संबंधित होने पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। कड़ा कोतवाल अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने तीन तलाक पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी पति इस समय मुंबई में है। पुलिस की एक टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें