फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बॉक्सिंग में कौशाम्बी के राजेश ने लहराया परचम, एसपी ने किया सम्मानित

Tue, 10 Feb 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
29वीं अंतरजनपदीय पुलिस महिला-पुरुष प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। आखिरी दिन बाॅक्सिंग का फाइनल मुकाबला कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के बीच हुआ। कौशाम्बी के आरक्षी राजेश ने प्रतापगढ़ के मुकेश कुमार को शिकस्त दी। एसपी ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी राजेश कुमार ने किया था। बॉक्सिंग का फाइनल मुकाबला कौशाम्बी के आरक्षी राजेश कुमार यादव और प्रतापगढ़ के आरक्षी मुकेश कुमार के बीच मुकाबला शुरू हुआ। कौशाम्बी के आरक्षी राजेश कुमार यादव ने आखिरी वक्त में जीत हासिल की।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार ने विजेता व उप विजेता को सम्मानित किया। इस मौके पर सीओ सिविल लाइन जनेश्वर प्रसाद पांडेय, आरआई देवपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें