अनुप्रिया सोमवार को सिराथू विधान सभा के गुलामीपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में जनसभा करने आईं थीं। जनसभा के दौरान सिराथू से सपा के टिकट से चुनाव लड़ रही अपनी बड़ी बहन पल्लवी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिता सोनेलाल ने कभी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया और न ही कभी दूसरे के सिंबल पर चुनाव लड़ा।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि वह अपने पिता सोनेलाल पटेल के पदचिह्नों पर चल रही हैं, वहीं मेरी बड़ी बहन पल्लवी ने पिता की विचारधारा को विरोधियों के पास गिरवी रख दिया है। उन्होंने कहा कि पिछड़ों के आरक्षण को अपना दल ने उठाया है, सपा ने नहीं। अपना दल की तरफ से उठाए गए इस मसले पर केंद्र सरकार ने नीट, मेडिकल आदि में स्थान दिया है।
विज्ञापन
अनुप्रिया सोमवार को सिराथू विधान सभा के गुलामीपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में जनसभा करने आईं थीं। जनसभा के दौरान सिराथू से सपा के टिकट से चुनाव लड़ रही अपनी बड़ी बहन पल्लवी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिता सोनेलाल ने कभी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया और न ही कभी दूसरे के सिंबल पर चुनाव लड़ा, जबकि उनकी बहन ने इसके बिल्कुल विपरीत कार्य किया।
उन्होंने कहा कि बड़ी बहन ने पूरी संपत्ति अपने नाम वसीयत कराई। उन्होंने जनता से अपील की कि जब वह चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्र में आएं तो उनसे संपत्ति को लेकर सवाल पूछें। कहा कि जो घरवालों की नहीं हुई वो आप सबकी क्या होगी। जनसभा को प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सूर्य प्रताप पाल, सांसद आरके पटेल, सांसद विनोद सोनकर, विधायक दीपक पटेल, शीतला प्रसाद पटेल ने भी संबोधित किया।