फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डीबीटी सुविधा उपलब्ध कराने में कौशाम्बी शीर्ष पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। प्रदेश स्तर पर डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सर्वाधिक बच्चों को लाभ पहुंचाने के मामले में जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। 15 नवंबर को डीबीटी पोर्टल पर जारी किए गए प्रदेश के 75 जिलों के आंकड़ों के अनुसार कौशाम्बी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों को निशुल्क ड्रेस, जूता-मोजा, बैग तथा स्टेशनरी उपलब्ध कराने के लिए अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जाती है। जिले में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कुल 1,54,466 बच्चे नामांकित हैं। इनमें से 1,23,928 छात्रों के अभिभावकों के खातों में समय पर धनराशि भेजने पर यह उपलब्धि मिली है। इस सफलता से शिक्षा विभाग में उत्साह का माहौल है। बताया कि डीबीटी क्रियान्वयन में दूसरे स्थान पर वाराणसी और तीसरे स्थान पर पीलीभीत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें