फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी और इलाहाबाद में खिताबी भिड़ंत आज

Sat, 28 Feb 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी में खेली जा रही 19वीं अंतरजनपदीय इलाहाबाद पुलिस जोन फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में मेजबान कौशाम्बी की टीम पहुंच गई है। शनिवार को उसका मुकाबला इलाहाबाद की टीम से होगी। कौशाम्बी ने हमीरपुर और इलाहाबाद की टीम ने फतेहपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी पुलिस लाइन के समीप बने स्टेडियम में शुक्रवार से दो दिवसीय इलाहाबाद जोन अंतरजनपदीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसकी शुभारंभ पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। एसपी ने कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है। इससे मानसिक मजबूती के साथ सहयोग और  नेतृत्व की क्षमता विकसित होती है। वहीं प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच प्रतापगढ़ और फतेहपुर के बीच खेला गया।

इस मैच को फतेहपुर ने अपने नाम किया। वहीं प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल कौशाम्बी और हमीरपुर पुलिस टीमों के बीच हुआ। इस मैच को कौशाम्बी ने 3-0 से जीता। वहीं दूसरा सेमीफाइनल इलाहाबाद और फतेहपुर की बीच हुआ। जिसे इलाहाबाद की टीम ने 3-1 से जीता। फाइनल मैच शनिवार को मेजबान कौशाम्बी और इलाहाबाद के बीच होगा। इस मौके पर एएसपी ओपी पांडेय, सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें