भरवारी पुलिस चौकी के करीब अवैध तरीके से संचालित की जा रही पटाखा फैक्ट्री में सोमवार सुबह घरेलू गैस सिलिंडर फटने के कारण धमाका हो गया। तेज धमाके के साथ फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में एक युवती, एक महिला और एक किशोरी की जान चली गई। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के तीन गोदामों को सील कर दिया है। संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।