बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस
लोगों को जुटता देखकर बदमाश मौके से भागने लगे तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और ईंट-पत्थर चलाने लगे। विरोध में बदमाशों ने भी ग्रामीणों पर पथराव किया। इससे गांव में तनाव फैल गया। बवाल की सूचना के बाद पहुंची पिपरी पुलिस ने अपह्रत किशोरी व उसके परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की।
मामले में किशोरी और उसके परिजनों ने गांव के ही भट्ठा कारोबारी रामबाबू साहू के बेटे संतोष साहू, चंद्रशेखर यादव, इंगू यादव, संतोष, सुरजन, हर विलास, कल्लू और निरंजन समेत सात लोगों के खिलाफ अपहरण के प्रयास, मारपीट व पथराव का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।