फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : फिरौती के लिए बालक का अपहरण करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Sat, 19 Feb 2022 11:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

सदर कोतवाली के भेलखा गांव निवासी ध्यान सिंह यादव का दो वर्षीय बेटा आरुष 28 जनवरी को रहस्मय हालत में लापता हो गया था। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरौती के लिए दो साल के बालक को अगवा करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश की गिरफ्तारी के लिए एसपी हेमराज मीणा ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था। बदमाश के पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक व मोबाइल फोन बरामद हुआ है। शनिवार को पकड़े गए आरोपी का चालान न्यालाय भेजा गया, जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन




सदर कोतवाली के भेलखा गांव निवासी ध्यान सिंह यादव का दो वर्षीय बेटा आरुष 28 जनवरी को रहस्मय हालत में लापता हो गया था। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस बीच पता चला कि रिश्तेदार आशीष के साथ आरुष देखा गया था। पुलिस ने आशीष के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो उसके फोन पर एक नंबर से कई बार कॉल की गई थी।

Trending Videos

एसपी ने गठित की टीम
यह नंबर आशीष के भाई अजीत का था। अजीत मुंबई के धागा मिल में काम करता था। नंबर की लोकेशन देखी गई वह सिराथू इलाके में बता रहा था। पुलिस ने आशीष के साथ कड़ाई से पूछताछ की  तो उसने आरुष के अपहरण की बात स्वीकार कर ली। बताया कि 20 लाख की फिरौती के लिए उसने अपने भाई अजीत के साथ मिलकर अपहरण की  साजिश रची थी। 



पुलिस ने आशीष के बताए पते पर घेराबंदी की तो अजीत व उसका साथी सैनी कोतवाली के गुलामीपुर निवासी अजय प्रजापति सिराथू में आरुष को छोड़कर भाग निकले। इस मामले में आशीष व उसका भाई अजीत पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। अजय प्रजापति फरार था। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

वारदात में प्रयुक्त बाइक व मोबाइल फोन बरामद

इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने  बताया कि शनिवार सुबह पता चला कि अजय कहीं भागने के फिराक में कादीपुर के पास खड़ा है। इस पर उन्होंने एचसीपी अखिलेश सिंह, राजीव तिवारी व आरक्षी मनोज सिंह के साथ घेराबंदी कर अजय को गिरफ्तार कर लिया। अजय के पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक व मोबाइल फोन बरामद हुआ है।



अजय ने  बताया कि वह अजीत और वह मुंबई में साथ काम करते थे। आरुष को लाकर आशीष ने उसे सौंपा था। घटना वाले दिन ही उसके घर में सगाई का कार्यक्रम था। आरुष को लेकर वह अपने घर गया। यहां उसने व अजीत ने कार्यक्रम में फोटो खिंचवाई लेकिन बदकिस्मती से राज खुल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें