फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : 21 साल पहले दफन पिता-पुत्र के नर कंकाल मिले, दोबारा कराया दफन

Sat, 27 Nov 2021 11:36 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी

सार

इन दिनों कानपुर (चकेरी) से कोखराज तक हाईवे को चार से छह लेन में तब्दील किया जा रहा है। हाईवे चौड़ीकरण के लिए जेसीबी से खुदाई कराई जा रही है। सोमवार को खुदाई का काम केसरिया गांव के समीप चल रहा था।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे चौड़ीकरण को लेकर चल रही खुदाई के दौरान केसरिया गांव के समीप दो नरकंकाल मिले। बरामद नर कंकाल पिता-पुत्र के बताए जा रहे हैं। दोनों की 21 साल पहले एक अग्निकांड में मौत हुई थी। परिजनों ने हाईवे किनारे उन्हें दफना दिया था। जेसीबी की खोदाई मिले नर कंकालों को परिजनों ने सिपाह गांव में दोबारा दफना दिया।

विज्ञापन


इन दिनों कानपुर (चकेरी) से कोखराज तक हाईवे को चार से छह लेन में तब्दील किया जा रहा है। हाईवे चौड़ीकरण के लिए जेसीबी से खुदाई कराई जा रही है। सोमवार को खुदाई का काम केसरिया गांव के समीप चल रहा था। इसी बीच जमीन के नीचे दफन दो नरकंकाल मिले। एक ही जगह पर दो नरकंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। जेसीबी चालक ने फौरन इसकी जानकारी एनएचआई के अधिकारियों को दी। एनएचआई के अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पूछताछ में पता चला कि नर कंकाल केसरिया गांव के ही गुलाम गौस व उसके बेटे अकबर अली के हैं। 21 साल पहले आग लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने हाईवे किनारे दोनों का शव दफना दिया था। उस वक्त हाईवे फोर लेन थी।  जानकारी होने के बाद सूचना गुलाम गौस की पत्नी खातून बानो को दी गई। सूचना के बाद मौके पर परिजनों के साथ पहुंची खातून बानो ने अधिकारियों से बातचीत के बाद कंकाल को बाहर निकलवाया। कफन भी सुरक्षित था। कंकाल व कफन को लेकर परिजन कोठी सिपाह गांव पहुंचे और दोबारा दफन किया। इस दौरान मौके पर लोगों की खासी भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें