फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : छत्तीसगढ के चालक का बाग में फांसी पर लटका मिला शव

Sat, 18 Dec 2021 06:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

घटना को लेकर गांव के लोगों ने अजुहा चौकी पुलिस को खबर दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने शव नीचे उतरवाकर कपड़ों की तलाशी ली। मृतक के जेब से एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला।
विज्ञापन
फंदा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनी कोतवाली के साखा गांव के बाहर जंगल में एक युवक का संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकता शव मिला। खेतों की तरफ गए किसानों ने लाश देखी तो पुलिस को खबर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसके पास से एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रांत का पता लिखा था।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि मृतक पेशे से चालक होगा। लेकिन उसने यहां आकर खुदकुशी की या किसी ने हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया? इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल खुदकुशी मानकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना को लेकर गांव के लोगों ने अजुहा चौकी पुलिस को खबर दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने शव नीचे उतरवाकर कपड़ों की तलाशी ली। मृतक के जेब से एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जिसमें लिखा था कि समीर उल्ला पुत्र लाल मोहम्मद, निवासी फरीदनगर भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)। चौकी प्रभारी का कहना है कि लाश की पहचान के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस से संपर्क किया जाएगा। माना जा रहा है कि मृतक किसी वाहन का चालक होगा। खुदकुशी या हत्या? यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें