फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी: एजेंट ने निवेशकों के हड़पे 40 लाख रुपये

Fri, 19 Apr 2019 12:23 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सरायंअकिल थाना क्षेत्र के कई गांवों के निवेशकों से करीब 40 लाख रुपये लेकर एक कंपनी का एजेंट फरार हो गया है। काफी खोजबीन के बाद एजेंट के नहीं मिलने पर निवेशकों ने बुधवार को थाने में एजेंट, उसके पिता और भाई के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी।
विज्ञापन


कोतवाली के कनैली गांव निवासी शिवप्रसाद केसरवानी पुत्र शारदा प्रसाद केसरवानी व्यापारी हैं। उसने बताया कि बेनीराम कटरा स्थित अनंत निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव मल्टीसेट कंपनी के एजेंट शैलेंद्र कुमार तिवारी निवासी छेकवा के कहने पर उसकी कंपनी में पैसा जमा किया था। वह साल भर के दौरान कंपनी में 22800 रुपये जमा कर चुका था।

जानकारी लेने पर मालूम हुआ कि कंपनी में उसके खाते में सिर्फ 3000 रुपये जमा है। उसने एजेंट से पूछताछ करना चाही लेकिन वह 31 मार्च से लापता है। क्षेत्र के रामलोचन, रणधीर सिंह, राजकुमार, सुनील सिंह, अशोक कुमार व शैलेंद्र त्रिपाठी समेत दर्जनों जमाकर्ताओं का कहना है कि उन सभी ने कुल मिलाकर अब तक लगभग 40 लाख रुपए जमा करने के लिए एजेंट को दिया था।
विज्ञापन


लेकिन एजेंट ने उन सभी के पैसे कंपनी में नहीं जमा किए। शिव प्रसाद केसरवानी ने बुधवार की शाम थाने जाकर आरोपी शैलेंद्र कुमार, उसके पिता राजेश त्रिपाठी और भाई सुंदर लाल के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें