फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : जमीन के विवाद में बेटों ने मां के साथ मिलकर की थी कुल्हाड़ी से हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Mon, 30 Mar 2026 03:34 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

महेवाघाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में हुई नथन लाल सरोज की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जमीन के विवाद में मृतक के दोनों बेटों ने अपनी मां के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की थी।
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गिरफ्तार पिता के दोनों हत्यारे लवलेश और झुरई उर्फ बनवारी। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेवाघाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में हुई नथन लाल सरोज की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जमीन के विवाद में मृतक के दोनों बेटों ने अपनी मां के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की थी।

विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम अजरौली में 28 मार्च की रात करीब 8:30 बजे नथन लाल सरोज की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में मृतक के सिर पर धारदार हथियार से गहरे वार के निशान पाए गए। फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से 24 घंटे के भीतर लवलेश, झुरई उर्फ बनवारी और कलुटिया को लौगावां नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नथन लाल ने करीब सवा बीघा जमीन दूसरी पत्नी सावित्री के नाम कर दी थी और बाकी जमीन भी उसी के नाम करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बात से नाराज होकर दोनों बेटों ने अपनी मां के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और आरोपियों के कपड़े बरामद कर तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें