कोखराज क्षेत्र के शहजादपुर गांव के पास हाइवे पर टैंकर और डीसीएम की टक्कर के बाद टैंकर का डीजल सड़क पर फैल गया। मामले में टैंकर चालक को पुलिस ने लापरवाह माना है। सिपाही सिपाही सत्य प्रकाश सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोखराज कोतवाली प्रभारी चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7:10 बजे शहजादपुर जियो पेट्रोल पंप के सामने एक टैंकर डीजल लेकर कानपुर से वाराणसी की ओर जा रहा था। आरोप है कि टैंकर चालक ने अचानक नियमों के विपरीत ब्रेक लगा दिया।
इसी दौरान पीछे से आ रहा डीसीएम टैंकर से टकरा गई। हादसे में डीसीएम क्षतिग्रस्त हो गई वहीं टैंकर में दरार आने से डीजल सड़क पर फैल गया।