फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : आईजीआरएस प्रकरण में लापरवाही पर सिराथू के राजस्व निरीक्षक बजरंग प्रसाद निलंबित

Mon, 16 Feb 2026 01:54 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

जिले में लापरवाही और मनमानी कार्यशैली पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने राजस्व निरीक्षक बजरंग प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
निलंबन। (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाल नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में लापरवाही और मनमानी कार्यशैली पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने राजस्व निरीक्षक बजरंग प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई आईजीआरएस संदर्भों में गलत आख्या भेजने और निर्विवाद उत्तराधिकार के मामलों को बिना समुचित जांच के निरस्त करने के गंभीर आरोपों के चलते की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बजरंग प्रसाद क्षेत्र कड़ा, सिराथू में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात थे। उनके द्वारा प्राप्त आवेदनों में नियमानुसार जांच किए बिना मनमाने तरीके से निस्तारण करने की शिकायतें सामने आई थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल निलम्बन की कार्रवाई सुनिश्चित की।

निलंबन अवधि के दौरान बजरंग प्रसाद को भूलेख कार्यालय, कलक्ट्रेट से सम्बद्ध किया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को जांच अधिकारी नामित करते हुए 15 दिनों के भीतर आरोप पत्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें