कौशाम्बी की टीम ने बांदा को दी शिकस्त
जिला स्टेडियम में अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा दिन
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिला स्टेडियम में चल रही अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को कौशाम्बी और बांदा की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कौशाम्बी की टीम ने बांदा को करारी शिकस्त दी।
पुलिस विभाग की 23 वीं अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को जिला स्टेडियम में डीआईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह ने उद्घाटन किया था। शुक्रवार को दूसरे दिन इसमें बांदा और कौशाम्बी की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जनपद बांदा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20ओवर में ऑल आउट होकर 130रन बनाया। जवाब में उतरी कौशाम्बी की टीम 15ओवरों में पांच विकेट खोकर ही जीत हासिल की। कौशाम्बी टीम के धर्मेन्द्रयादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। एएसपी (अपर पुलिस अधीक्षक) अशोक कुमार ने क्रिकेट की शुरुआत से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। कहाकि हार से निरास और जीत पर अतिउत्साहित नहीं होना चाहिए। हारने वाले को सबक लेना तो जीतने वाले को और बेहतर करने की सोचना चाहिए। जीवन में तभी कामयाबी मिलती है।