फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में जांची गई 314 लोगों की सेहत

विज्ञापन
Health of 314 people tested in the camp - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कैंप में जांची गई 314 लोगों की सेहत
विज्ञापन

करारी के अंबुरा और पारा में लगवाया गया कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सामाजिक संस्था की ओर से शुक्रवार को करारी के पारा हसनपुर और अंबुरा गांव में स्वास्थ्य कैंप लगवाया गया। इसमें चिकित्सकों ने करीब 314 लोगों की सेहत जांची। इसमें 195 कुपोषित बच्चे व महिलाएं शामिल हैं। सभी को नि:शुल्क दवा के साथ परामर्श भी दिया गया।
विज्ञापन

दोआबा विकास एवं उत्थान समिति की ओर से दोनों गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया था। संस्था सचिव परवेज रिजवी ने बताया कि अंबुरा गांव में डॉ. संदीप सिंह तथा डॉ. किरन सिंह ने टीम के साथ करीब 98 कुपोषितों की सेहत जांची। वहीं पारा हसनपुर गांव में डॉ. अलूमा खातून ने अपनी टीम के साथ तकरीबन 97 के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। दोनों जगहों पर डॉक्टरों ने 27 किशोरियों की खून की जांच तो 11 गर्भवती महिलाओं की भी जांच की। मौसमी बीमारी आदि को मिलाकर लगभग 314 का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ उन्हें उचित सलाह दी गई। इस मौके पर मो. रेहान, आबिद मंजूर, रश्मि यादव, संगीता देवी, कमला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें